भोपाल, नवम्बर 24 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक की ओर से 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर कोई इमारत बनी तो वही हाल होगा जो 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुआ था। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म गुरू शामिल होंगे। उमा भारती ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं।' पूर्व केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.