धनबाद, अगस्त 20 -- धनबाद। अयोध्या और वाराणसी में कोल इंडिया ने अपने कर्मियों के लिए होली डे होम की व्यवस्था की है। दोनों धार्मिक नगरी में उक्त होली डे होम में कोयला कर्मी रियायत दर पर रह सकते हैं। अयोध्या में कल्याण के होटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रामपथ में और वाराणसी में एम/एस सफायर ग्रेंड होटल में व्यवस्था है। उक्त होली डे होम में कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनी के कर्मी रह सकते हैं। दोनों होटलों में दो दो कमरे कोयला कर्मियों के लिए हैं। बुकिंग आदि की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...