अयोध्या रोड पर दो किमी. तक लगी गाड़ियों की कतारें, लोग परेशान
लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या रोड पर हाईकोर्ट के बगल शनिवार दोपहर सर्विस लेन पर भंडारा के चलते हाईवे जाम हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भंडारा शुरू होते हुए हाईवे पर गाड़ियां खड़ी करके लोग प्रसाद लेने पहुंच गए। कुछ देर बाद हाईवे पर गाड़ियों की कतारें लग गई। इस दौरान चिनहट तक करीब दो किमी. तक वाहन जाम में फंसकर रेंगते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ी जो गलियों से, आईजीपी के रास्ते से और कठौता झील से हाईवे पर पहुंचे। ऐसे वाहन चालक ट्रैफिक जाम में फंस गए। भंडारा के चलते जाम में फंसे वाहन चालकों ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना दी। इसके तत्काल बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक सिपाही पहुंचकर रास्ता खाली कराया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद अयोध्या रोड पर ट्रैफिक सामान्य हुआ。 यह भी पढ़ें- लंढौरा में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.