अयोध्या रोडवेज में बड़ा फेरबदल, आरएम और एआरएम का तबादला
अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अयोध्या परिक्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) विमल राजन को लखनऊ क्षेत्र भेजा गया है, जबकि अयोध्या डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) आदित्य प्रकाश का स्थानांतरण रायबरेली डिपो में किया गया है। दोनों अधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद यह तबादला अमल में आया है। फिलहाल अयोध्या में क्षेत्रीय प्रबंधक का पद रिक्त बना हुआ है और किसी नए अधिकारी की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, एआरएम पद की जिम्मेदारी चित्रकूट धाम क्षेत्र के यातायात अधीक्षक डीके चौबे को सौंपी गई है, जिन्हें अयोध्या धाम डिपो का प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ऐक्शन में, कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले; 30 BSA, 5 CMO के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.