अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। सोमवार की सुबह गिट्टी लदे ट्राला को किसी वाहन ने ओवरटेक के दौरान जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस के कर्मी दीपक शुक्ला और अनिल कुमार दूबे मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.