नई दिल्ली, अगस्त 10 -- अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के बाद से लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में व्यवस्था के संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति का भी फैसला लिया गया है। चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाकर पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे। इन आवेंदनों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सीईओ के लिए आए 52 सौ आवेदनों की स्क्रीनिंग कर ली है। इंटरव्यू के लिए 11 और 12 अगस्त की तारीख भी तय कर दी है। इसकी सूचना आवेदकों को भेज दी गयी है। यह साक्षात्कार अयोध्या में राम मंदिर परिसर के पीएफसी में आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। व...