अयोध्या राम मंदिर पर सरकार ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- अयोध्या अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए गठित पहली एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह विभाग ने रिपोर्ट का परीक्षण कर उसे आगे की कार्यवाही के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सिपुर्द कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का नाम नहीं है। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्रा का नाम भी नहीं है। मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित दूसरी एसआईटी अभी मामले की जांच कर रही है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहली एसआईटी का गठन 13 जून को किया गया था। लखनऊ के मंडलायुक्त विजय वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.