अयोध्या राम मंदिर की सीता रसोई में अब ड्रेस कोड, धोती-पीताम्बरी में ही प्रवेश
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- अयोध्या राम मंदिर की सीता रसोई में अब कोठारी, भंडारी और सेवक भी निर्धारित ड्रेस कोड में ही प्रवेश करेंगे। सभी को पुजारियों की तरह धोती के साथ पीताम्बरी धारण करनी होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि के आदेश के बाद इसका अनुपालन शुरू हो गया है। इससे पहले सीता रसोई में कार्यरत कर्मचारी धोती-कुर्ता में ही सेवा देते थे। राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने पहली बार राम मंदिर परिसर स्थित सीता रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने बिना प्रवेश किए वहां की व्यवस्थाओं को परखा और कोठारी-भंडारी से हिसाब-किताब की जानकारी ली। सीईओ ने यह भी जानना चाहा कि महीने में कितना राशन आता है, कितने लोगों के लिए रसोई बनती है और कौन-कौन यहां प्रसाद ग्रहण करता है। औपचारिक जानकारी लेने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.