अयोध्या राम मंदिर की पूजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 15 अगस्त से पुजारी के लिए नया ड्रेस कोड
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रीरामलला के सभी अर्चक एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। 15 अगस्त से मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। नए ड्रेस कोड के तहत सभी अर्चक पीत वस्त्र धारण करेंगे। गर्मी के मौसम में अर्चकों के लिए नीचे धोती और ऊपर उत्तरीय वस्त्र निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि अर्चकों के वस्त्र सिले हुए नहीं होंगे, बल्कि बिना सिले हुए रेशमी वस्त्र होंगे। मौसम में बदलाव के साथ वस्त्र की प्रकृति बदलेगी, लेकिन उसका रंग पीत ही रहेगा। शरद ऋतु और ठंड के मौसम में अर्चकों को मौसम के अनुरूप ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे। धार्मिक समिति के अनुसार रेशमी और ऊनी वस्त्र शुचिता की दृष्टि से उपयुक्त माने जाते हैं। इसी धार्मिक परंपरा और शुचिता को ध्यान में रखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.