नई दिल्ली, मार्च 23 -- यह भी पढ़ें- अजय राय संग रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी, सरयू में लगाई डुबकी अयोध्या राम मंदिर कांग्रेसी आने लगे हैं। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या आएंगे। पूर्व सीएम रामलला का दर्शन- पूजन करेंगे। इसके पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ कांग्रेस के दर्जनों नेता रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे चुके हैं। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हवाई जहाज से दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह यहां से अयोध्या हनुमानगढ़ी दर्शन करने जाएंगे। उसके बाद राम मंदिर और कनक भवन में दर्शन- पूजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने ब...