अयोध्या, जून 25 -- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर चल रही विशेष जांच दल की पड़ताल में कई गंभीर खामियां सामने आने की बात कही जा रही है। जांच में दानपेटियों से धनराशि निकालने से लेकर बैंक में जमा कराने तक की प्रक्रिया, कीमती धातुओं के रिकॉर्ड, खरीद-फरोख्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। एसआईटी की प्रारंभिक जांच में जिन प्रमुख बिंदुओं को चिन्हित किया गया है, उनमें सबसे बड़ी चिंता दानपेटियों से नकदी निकालने, उसे कार्यालय तक ले जाने, गिनती करने और बैंक में जमा कराने की पूरी प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बताया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि दानपेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातुओं का समुचित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला। इससे चढ़ावे के प्रबंधन और लेखा-जोखा की व्यवस्...