अयोध्या मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में बेड पर सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डसा, मचा हड़कंप
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश के अयोध्या मेडिकल कॉलेज में सांप डसने की घटना से छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में बेड पर सो रही एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी जैन को सांप ने डस लिया। घटना के बाद छात्राओं में हड़कंप मच गया। साथी छात्राओं ने गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) निवासी खुशी जैन मेडिकल कॉलेज के गांजा शैक्षिक परिसर में प्राचार्य आवास के समीप स्थित गर्ल्स हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। बुधवार तड़के करीब 3:00 से 3:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.