अयोध्या में होगा सहकारी बैंक कर्मचारियों का अधिवेशन
बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज आर्गनाइजेशन का अखिल भारतीय अधिवेशन 3 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के सहकारी बैंक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में सहकारी बैंकों को आयकर से मुक्त करने, कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, जिला सहकारी बैंकों को शेड्यूल्ड बैंक का दर्जा देने, नाबार्ड के स्टाफ कॉस्ट मानकों में संशोधन और सरकारी वित्तीय लेन-देन में सहकारी बैंकों को प्राथमिकता देने समेत कई मांगों पर चर्चा होगी। कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अधिवेशन में संगठन के विस्तार और देशभर के कर्मचारियों के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। महाराष्ट्र, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.