लखनऊ, जनवरी 28 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले भर में बुधवार की भोर कुछ देर हल्की बारिश इसके बाद कई घंटे तेज बूंदाबांदी हुई। इसके बाद साढ़े दस बजे फिर घने बादल छा कर गरजने लगे और तेज बारिश के आसार प्रबल हो गए। आसमान से गिरने वाला पानी इन दिनों फसलों लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसी बारिश का इंतजार कई दिनों किसान कर रहे थे। बारिश होने से तापमान पर भी कुछ फर्क पड़ा है क्योंकि हवाओं की रफ्तार कुछ तेज रही। शहरी क्षेत्र में सुबह बूंदाबांदी होने से ही कीचड़ फैलने की स्थिति हो गई। बीते रविवार को हल्की बूंदाबांदी से किसान मायूस थे लेकिन बुधवार की सुबह उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। क्योंकि यह पानी उनकी फसलों के लिए अमृत समान है। बुधवार ब्रह्म मुहूर्त तीन बजे से पानी गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे अच्छी बरसात हुई इसके बाद तेज बूंदाबांदी का क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.