अयोध्या में स्टेट बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ने की खुदकुशी, लाईसेंसी बन्दूक से खुद को गोली मारी
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 19 -- अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब उन्होंने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर रिटायर्ड कर्मचारी के परिवारीजन और आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। वहां रिटायर्ड कर्मचारी रामपाल सिंह (उम्र 80 साल) खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़े थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र की देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर स्टेट बैंक से रिटायर कर्मचारी रामपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.