अयोध्या, जुलाई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम अयोध्या ने एक अनूठी पहल की है। अब नगरवासी और अयोध्या आने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह-शाम गीतकार डॉ. ताराचंद्र 'तन्हा' द्वारा रचित भक्ति गीत मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की सुन सकेंगे। यह गीत नगर निगम के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र के माध्यम से पूरे शहर में प्रसारित किया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि इस भक्ति गीत के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, श्रद्धा और अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा का भावपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। रामनगरी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी शहर के वातावरण में आध्यात्मिकता की अनुभूति होगी।इस गीत को असम की गायिका प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीत अयोध्या के संगीतकार र...