अयोध्या में सीखेंगे नई कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती के गुर
बलिया, अक्टूबर 1 -- बलिया, संवाददाता। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एसएमएई) योजना के तहत जिले के 45 किसानों का दल बुधवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कुमारगंज-अयोध्या) के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक से पांच अक्तूबर तक होगा। इस दौरान किसानों को फसल उत्पादन की नई तकनीकों के साथ ही गौ आधारित प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण, टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य और किसान आय में वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। किसानों को शाक-भाजी उत्पादन, जैविक खेती, पशुपालन और फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों का भी प्रशिक्षण मिलेगा। रबी फसलों की बुआई, बेहतर फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि पद्धतियों के व्यावहारिक पहलुओं से भी किसानों को अवगत होंगे।किसानों के दल को परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.