अयोध्या, मई 30 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में संचालित सिटी बसों का संचालन ठप हो गया है। शनिवार को सिटी बस परिचालकों ने अयोध्या धाम बस स्टेशन पर बसों को खड़ी करके धरने पर बैठ गए। आंदोलित परिचालकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और परिवहन निगम में स्थानांतरण की मांग की। उपनगरीय परिवहन सेवा के तहत अयोध्या धाम में संचालित सिटी ई बसों के परिचालकों को आउटसोर्स में स्थानांतरित करने के आदेश पर परिचालक भड़क गए हैं। परिचालकों का कहना है कि वर्ष 2021 में संविदा पर भर्ती की गई थी, लेकिन सभी परिचालकों को अचानक आउटसोर्स पर स्थानांतरित करने का आदेश जारी हो गया। जबकि नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। आंदोलित परिचालकों का कहना है कि उपनगरीय परिवहन सेवा के सभी परिचालकों का परिवहन निगम में स्थानांतरण किया जाना चाहिए। परिचालकों ने चार माह से वेतन...