मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- कस्बे में रामलला के अयोध्या में विराजमान होने की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रथयात्रा के साथ कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रथयात्रा का शुभारंभ डॉ.सोनू कश्यप ने दीप प्रज्वलित करके किया। रथयात्रा मोहल्ला दक्षिणी भटवाड़ा से शुरू होकर पीठ बाजार, भारत टाकीज चौक, पारसी बस स्टैंड से होती हुई मंदिर हरनंदेश्वर धाम के प्रांगण में पहुंची। इसके उपरांत मंदिर परिसर में कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। मास्टर सीताराम कश्यप, डॉ. विशाल कुमार पाल व शुभम कश्यप ने रामलला आरती की। मार्ग में नगर वासियों ने रथयात्रा पर पुष्प वर्षा की। आयोजन समिति में गौरव जैन, गुल्लू कारीगर, अनिल कश्यप, पिंकल कश्यप, मुकेश कश्यप, संदीप कश्यप, गोविंद कश्यप, अंग्रेज कश्यप आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.