चतरा, जनवरी 22 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। आयोध्या में भगवान् श्री राम लला के मंदीर का प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर मयूरहंड के बजरंग बली मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन बारह घंटों तक लगातार चलाया गया। इसके बाद विभिन्न मंत्रोचारण के साथ हवन किया गया। खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कीर्तन मंडली ने रात भर खूब झूमा। ग्रामीणों में राम भक्त दिखा। भक्तों ने बताया कि श्रद्धेय राम की कृपा हम सब पर बनी रहे। भगवान राम की स्थापना अयोध्या में होने के बाद पूरा देश राममय हो गया। जीतू सिंह, नवीन गुप्ता, उज्जवल कुमार, अमन सिंह, महेंद्र साव, सनी साव, विशाल साव, सुनील प्रजापति, विकास पांडे, सोनू साव, आनंद साव समेत कई युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.