सीवान, जनवरी 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के रौनक नगर सारीपट्टी में गुरुवार को अयोध्या में राम लल्ला मंदिर की स्थापना के वर्षगांठ पर आयोजित अखंड अष्ट्याम संपन्न हो गया। इसके साथ हीं ग्रामीण वसंत पंचमी के अवसर पर स्वामी रौनक दास जी (बुढ़वा सरकार) के समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय संत समागम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बुढ़वा सरकार की समाधि का यह रमणीक स्थल पवित्र रौनक सरोवर के किनारे अवस्थित है। यहां शैव व वैष्णव संप्रदाय के संतों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ठंड को देखते हुए वसंत पंचमी की रात में संतों के ठहरने व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। स्वामी रौनक दास जी महाप्रभु ने अपने जीवनकाल से हीं यहां पर वसंत पंचमी के दिन संत समागम एवं भंडारा के आयोजन की शुरुआत की थी। यह परंपरा आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.