अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी के अयोध्या कैंट शहर में रामपथ के किनारे स्थित अवधपुरी कालोनी में जलजमाव और सीवर चोक होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश के बाद कालोनी में जलभराव तो होता ही है, लेकिन कालोनी में बने सीवर चोक होने से सड़कें गंदे पानी से लबालब हो रही हैं। अक्सर गंदा और सीवर का मिश्रित पानी घरों में घुसने की स्थिति बन जाती है। कालोनी के इतने बदतर हालात होने के बाद भी सीवर बनाने वाली कार्यदायी संस्था जल निगम और स्वच्छता का राग अलापने वाले नगर निगम अधिकारियों पर शिकायतों के बाद कोई असर नहीं पड़ रहा है। महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद नौशाद अहमद का कहना है कि बेनीगंज में एक मोबाइल दुकान वाली गली में सीवर चोक हो गया है। लक्ष्मणपुरी कालोनी में सड़क पर भी सीवर का पानी भरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.