अयोध्या, जुलाई 27 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सोमवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित महिला चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी विभिन्न समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय, सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान ऋतु शाही ने मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ डेस्...