अयोध्या में बरेली के निशानेबाजों का दबदबा
बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। अयोध्या स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटर नेश्नल स्टेडियम में 29वीं उत्तर प्रदेश प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली राइफल क्लब के निशाने बाजों का दबदबा कायम है। इस चैंपियनशिप में बरेली के चार निशाने बाजों ने उप्र राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। सिद्धी सिंह ने 400 में से 363, रिचा मौर्या ने 400 में से 334, बिहान रस्तोगी ने 400 में से 323 और अमित कुमार ने 400 में से 278 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस संबंध में बरेली राइफल क्लब के क्रीडा सचिव कमलसैन ने बताया कि बरेली की सबसे छोटी शूटर छन्दप्रिया भाष्कर ने भी 400 में 176 नंबर लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.