अयोध्या में बनेगा अमिताभ बच्चन का धर्मशाला, आधुनिक सुविधाओं वाले होंगे 32 कमरे
अयोध्या, सितम्बर 17 -- सदी के नायक अमिताभ बच्चन अपने पिता स्व.हरिवंश राय बच्चन के नाम से अयोध्या में सरयू तट के निकट धर्मशाला बनवाने जा रहे हैं। यह धर्मशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। 5000 वर्ग मीटर में प्रस्तावित धर्मशाला में करीब 32 कमरे होंगे। धर्मशाला के निर्माण का मानचित्र कुछ दिन पहले ही हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश ऋषी यादव द्वारा अयोध्या विकास प्राधिकरण में प्रस्तुत किया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारा अयोध्या में प्रस्तावित धर्मशाला के निर्माण के लिए आवेदन और मानचित्र प्रस्तुत किये जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिला है और इस पर सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों से आपत्तियां मांगी गयी हैं। आपत्ति प्रस्तुत करने का समय 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.