अयोध्या में बड़ी रेड, कार में मिला करोड़ों का खजाना, 3.5 कुंतल चांदी और सोने के जेवरात जब्त
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- जीएसटी विभाग ने गुरुवार देर शाम पुलिस की मदद से अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई की है। कार में करोड़ों का खजाना मिला है। अयोध्या के रोनाही टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से करीब साढ़े तीन कुंतन चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए। बरामद माल के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को दोपहर में इनपुट मिला था कि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से रोनाही टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चांदी, चांदी के आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.