अयोध्या, अप्रैल 10 -- रामनगरी अयोध्या के व्यस्ततम इलाके सिविल लाइन में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जब पुराने भाजपा कार्यालय के पास मुख्य मार्ग अचानक 100 मीटर से अधिक की लंबाई में धंस गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क धंसते ही वहां से गुजर रहे कई वाहन चालक बाल-बाल बचे। सड़क के बीचों-बीच हुए इस कटाव ने राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है।प्रमुख कार्यालयों और रेलवे स्टेशन का है मुख्य रास्ता जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वह इलाका सामरिक और नागरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग का उपयोग अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री, पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले लोग और भाजपा कार्यालय सहित तमाम सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी करते हैं। बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद सड़क...