देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। अयोध्या में प्लाट देने के नाम पर एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात एक व्यक्ति से ठगी की गई है। अब जालसाज रुपया देने से मना कर दिया है। साथ ही धमकी भी दे रहा है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने जालसाज के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर के देवरिया खास के रहने वाले राघवेंद्र नारायण त्रिपाठी राघव नगर स्थित एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि 2019 में आशीष पटेल डायरेक्टर कैरियर ग्रुप का एलआइसी में आना जाना था। इस बीच उसने बताया कि अयोध्या में कंपनी का प्लाट है, सस्ते दाम में मिल रहा है। उसके झांसे में राघवेंद्र के साथ ही अन्य लोग आ गए और रुपये भी दे दिए। राघवेंद्र ने कुल 4 लाख 61 हजार रुपये...