हापुड़, अप्रैल 14 -- दर्शना द स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा भव्या ठाकुर प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अयोध्या रवाना हुई हैं। भव्या की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सपना छाबड़ा ने भव्या को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भव्या प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। शिक्षकों और सहपाठियों ने भी भव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- पिलौना एकेडमी के निशानेबाजों ने गोल्ड मेडल जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.