अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश सरकार पिछले नौ साल के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक स्तर पर सुधार व जनता की अपेक्षाओं के पूरा होने का दावा किया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या जनपद की उपलब्धियों का आंकड़ा भी जारी किया है। इनमें पिछले नौ साल में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी बेहतर होने की बात कही गयी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दूरदराज के गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधाएं अब आम लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य का मजबूत आधार बन गई हैं। आयुष्मान भारत मिशन के अंतर्गत किए गए इन प्रयासों से जनपद में चिकित्सा पहुंच आसान हुई है, इंतजार की अवधि घटी है और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आया है। अब अयोध्या के नागरिक गर्व से कह सकते हैं, स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार तक पहुंच गई हैं। आने वाले समय में औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.