लखनऊ, फरवरी 17 -- मनरेगा कानून बदलने और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में पुलिस ने कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया। मंगलवार को सुबह लखनऊ निकलने से पहले ही पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री को पुलिस ने बजाजा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम और गौरव तिवारी वीरू को भी हाउस अरेस्ट रखा। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों को सोमवार से ही नजरबंद किया गया है। पूर्व सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाने का काम विपक्ष करता है, लेकिन पुलिस के बल पर भाजपा की सरकार विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह कृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.