अयोध्या में नवजात का कटा सिर मिलने से हड़कंप, धड़ की तलाश में खुदाई जारी
संवाददाता, मई 3 -- यूपी के अयोध्या में मानवता का चेहरा शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक नवजात का धड़ से अलग कटा सिर मिला है। बच्चे का सिर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकट, मजरे गिरिजा भवानी का पुरवा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने की बात सामने आई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। खेतों में कई स्थानों पर खुदाई कर नवजात के धड़ और अन्य अवशेषों की तलाश की जा रही है। कोतवाली के सब इंस्पेक्टर के अनुसार, राम पियारे मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.