अयोध्या, अक्टूबर 12 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या इन दिनों दीपोत्सव 2025 की तैयारियों में पूरी तरह रंग चुकी है।इस बार दीपोत्सव अयोध्या को एक अनूठे सांस्कृतिक कैनवास में तब्दील कर रहा है, जहां फ्लाईओवर, दीवारें और सड़कें रामायण के प्रसंगों और कलात्मक थ्री डी चित्रों से सजी हैं। यह नजारा न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। अयोध्या के फ्लाईओवर इस बार दीपोत्सव में रामकथा के जीवंत चित्रण का माध्यम बन रहे हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर के प्रमुख फ्लाईओवरों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से उकेरवाया जा रहा है। राम जन्म, वनवास, रावण वध और राम-सीता मिलन जैसे दृश्यों को कला के जरिए जीवंत किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.