नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी में इस बार दीपोत्सव की छटा सिर्फ दीपों तक सीमित नहीं रहेगी। शहर के प्रवेश द्वारों से लेकर राम की पैड़ी तक रामायण के प्रसंग श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। कहीं धनुष भंग और राम-सीता विवाह की झलक दिखेगी तो कहीं शबरी की भक्ति, राम-भरत मिलाप और जटायु के प्रति प्रभु श्रीराम का स्नेह देखने को मिलेगा। रामायण के प्रसंगों को त्रिआयामी कलाकृतियों के जरिये जीवंत करने के लिए शहर में 13 थीमेटिक प्रवेश द्वार और 20 सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। इन कलात्मक संरचनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामकथा के प्रमुख प्रसंगों से जोड़ने की तैयारी है। खास बात यह है कि प्रवेश द्वारों पर रामायण की चौपाइयां भी अंकित की जा रही हैं। इससे सजावट के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश भी दिया जाएगा। दीपोत्सव के लि...