अयोध्या में दीपोत्सव का शंखनाद आज, राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप जलाने की तैयारी
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अयोध्या, हिटी। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार को राम मंदिर में हनुमान जयंती के साथ होगी। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव गोविंद देव गिरि और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर में हनुमान जयंती गोधूलि बेला में मनाई जाएगी। इसके लिए रामलला के अस्थायी मंदिर में विराजमान हनुमान जी के श्रीविग्रह का यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों द्वारा अनुष्ठान के साथ पूजन किया जा रहा है। परकोटे की दक्षिणी भुजा के मध्य नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भी रामलला के अर्चकों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इसी के साथ राम मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। उधर, दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.