अयोध्या में दीपावलीः पुष्पक विमान और राम दरबार से जीवंत होगा त्रेतायुग, रामायण थीम पर नावें
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं को रामायण काल के दृश्यों का अनुभव कराने की तैयारी है। रामकथा पार्क में पर्यटन विभाग की ओर से पुष्पक विमान और राम दरबार तैयार किया जा रहा है। इनके जरिए भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी और राम परिवार की दिव्य छवि को साकार किया जाएगा। इनके साथ रामायण थीम पर तैयार की गई तीन नावें भी सरयू में आकर्षण बढ़ाएंगी। मोक्ष एडवर्टाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार पुष्पक विमान की लंबाई 30 फीट, चौड़ाई 12 फीट और ऊंचाई 16 फीट रखी गई है। वहीं, राम दरबार 30 गुणा 20 फीट क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई करीब 20 फीट होगी। दोनों संरचनाएं प्लाई और कैनवास मटेरियल से बनाई जा रही हैं। बंगाल सहित दूसरे राज्यों के कुशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.