अयोध्या में डूबे किशोर का शव पहुंचने से मचा कोहराम
गोंडा, मई 20 -- मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के लमती उकरहवा में अयोध्या में डूबे किशोर का शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। अयोध्या घूमने गए 16 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई थी। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। बुधवार सुबह काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ था। ग्राम लमती उकरहवा निवासी रामसेवक का पुत्र करन (16) सोमवार की शाम अपने चार दोस्तों के साथ अयोध्या धाम घूमने गया था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह सरयू नदी में नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए दोस्तों की सूचना पर अयोध्या पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दोस्तों की सूचना पर पूर्व मंत्री/विधायक रमापति शास्त्री और ग्राम प्रधान ध्रुव सिंह भी अयोध्या पहुंचे। काफी प्रयास के बाद बुधवार सुबह करन राजभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.