अयोध्या में टेलर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या,संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के मत्तगजेंद्र चौराहा के निकट स्थित अनिल टेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी सिलाई मशीनें, इंटरलॉकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा ग्राहकों के सिलाई के लिए दिए गए कपड़े जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक कन्हैयालाल पुत्र राम गरीब, निवासी कंधरपुर, ऋणमोचन घाट, अयोध्या हैं। उनकी दुकान जो अनिल टेलर्स के नाम से संचालित होती है। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- दुकान में भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.