शाहजहांपुर, मार्च 8 -- 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में रविवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों से चयनित बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शाहजहांपुर से करीब 200 खिलाड़ी बच्चों को बस के माध्यम से अयोध्या भेजा गया है। यह प्रतियोगिता पहले 19 से 21 फरवरी तक प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब पुनर्निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिले के होनहार खिलाड़ी बच्चों का चयन कर प्रतियोगिता में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.