लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुकदमे में नए नाम आ सकते हैं, साक्ष्यों होगी फोरेंसिक जांच भी अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना में कुछ नए नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अब तक जुटाए गए अन्य साक्ष्यों का फोरेंसिक परीक्षण भी कराएगी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की भूमिका तय किए जाने के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ट्रस्ट पदाधिकारियों व अन्य की चोरी के मामले में लापरवाही किस हद की रही है। उन पर किसी तरह की आपराधिक जिम्मेदारी बनती है अथवा नहीं।जांच की प्रगति सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद अब अयोध्या की श्रीरामजन्म भूमि कोतवाली में दर्ज एफआईआर की विवेचना के लिए दूसरी एसआईटी का गठन होना है।...