अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के सिर पर आफत बन गए हैं। मध्यम और गरीब वर्ग के लोग स्मार्ट मीटर लगने के बाद से परेशान होकर विद्युत विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन संकट में फंसे उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हाल यह है कि ठेला लगाने वाली एक कमरे के मकान में रहने वाली गरीब महिला को विभाग ने 60 हजार का बिल भेज दिया। अब यह महिला इतना अधिक बिल आने से हाल बेहाल है। महिला ने पार्षद के जरिये विभाग में भेजे गए अधिक बिल को ठीक कराने की मांग की। लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। पीडि़त महिला इतनी परेशान है कि वह आत्महत्या करने का मन बना रही है। वहीं इस मामले को लेकर पार्षदों में भी भारी आक्रोश है। पार्षदों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे अधिक बिल को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.