अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या की सरजमीं पर सुन्नियत, इल्म और मोहब्बत-ए-रसूल का पैगाम आम करने वाली 27वीं सालाना मोहसिन-ए-आजम कॉन्फ्रेंस बुधवार की रात चौक एकदरा गुदड़ी बाजार चौराहे पर अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में सम्पन्न हुई। शहर के इस प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए उलमा, मशाइख, नातखवानों और हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर महफ़िल को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाया। मुख्य अतिथि रहे मशहूर आलिम-ए-दीन हजरत अल्लामा गयासुद्दीन कादरी ने अपने खिताब में इश्क-ए-रसूल , अहलेबैत की मोहब्बत, इंसानियत, अमन और भाईचारे के विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उनकी तकरीर को उपस्थित लोगों ने बेहद ध्यान और अकीदत के साथ सुना। कार्यक्रम की सरपरस्ती सैय्यद हस्सान बिन नूर वास्ती इस्माईली ने की, जबकि अध्यक्षता...