अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या संवाददाता। अचानक मौसम बदलने के साथ ही तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने बुधवार को अयोध्या में भारी तबाही मचा दी। जिले में जान और माल की भारी क्षति हुई है। जनपद के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में तीन बुजुर्गों सहित चार लोगों की मौत हो गई। कई कच्चे मकान ढह गए। सैकड़ों बिजली के पोल धराशायी हो गए। दर्जनो लोगों की गृहस्थी चौपट हो गयी। यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही; रायबरेली और अंबेडकरनगर में गिरे ओले, नौ लोगों की मौतबीकापुर क्षेत्र में हुई तबाही बीकापुर संवाददाता के अनुसार बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बीकापुर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कोतवाली क्षेत्र के गणेशी का पुरवा (खजुरहट) गांव में टिनशेड पर विशाल पेड़ गिरने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई जबकि उनके 70 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव...