अंबेडकर नगर, दिसम्बर 27 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा में रहने वाली एक महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को थाने पर दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि गुरुवार को शाम करीब छह बजे अभिषेक सिंह उर्फ आशु पुत्र रणविजय सिंह निवासी ग्राम पंचायत पिरखौली चार पहिया वाहन से अपने दो अज्ञात साथियों के साथ महिला के घर आए और राशन कार्ड एवं कॉलोनी देने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि घर देखने के बहाने तीनों युवक घर में घुसे और छेड़खानी करते हुए इज्जत लूटने का पूरा प्रयास किया। सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि प्रकरण में एक नामजद सहित तीन युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.