लखनऊ, जून 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या चढ़ावे मसले पर नया पोस्ट किया। उन्होंने इसे चढ़ावा चोरी कांड नाम दिया है। उन्होंने कहा है कि ⁠ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा है। ⁠हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज होते ही रिपोर्ट तलब, अचानक अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रअखिलेश का बयान अखिलेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए कहा कि ⁠पहले पुलिस कुछ नहीं कहती, लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव में खंडन करती है। जनता के आक्रोश को देखकर ⁠पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है। ⁠भाजपा के संगी-साथी इस मसले पर भूमिगत हो गए हैं। लखनऊ की स...