अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के श्रीदेवी दुर्गेश्वरी मन्दिर हमदानी कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मंदिर से चुराया गया छत्र,थाली,लोटा व अन्य बर्तन तथा नकदी बरामद की है। त्वरित कार्रवाई के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने चौकी प्रभारी अलीगढ राणा रणंजय सिंह व टीम को सम्मानित किया है। प्रकरण में मंदिर के प्रधान पुजारी संजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार की रात किसी ने दान पत्र तोड़कर लगभग 2500 रुपया और मंदिर से छत्र,थाली,लोटा व अन्य बर्तन चोरी कर लिया। सोमवार सुबह मंदिर खोलकर गर्भगृह में गया तो मामले की जानकारी हुई। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी अंसार अहमद (55 वर्ष) निवासी ख्वासपुरा को रोडवेज के पास फुटपाथ से पकड़ा गया है। उसका चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.