लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने अयोध्या में मंदिर संग्रहालय बनाने के लिए भूमि पर लाइसेंस करार स्टांप शुल्क में छूट दे दी है। प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की। अयोध्या की तहसील सदर के ग्राम जमथरा में स्थित 52.102 एकड़ नजूल भूमि पर विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय का निर्माण किया जाना है। पर्यटन विभाग इसके लिए लाइसेंस करार करेगा। इस पर लगाने वाले स्टांप शुल्क में छूट दे दी गई है। लाइसेंस करार के रजिस्ट्रीकरण के समय महानिरीक्षक निबंधन के पक्ष में छूट के बराबर धनराशि बैंक गारंटी प्रस्तुत की जाएगी। यह भी पढ़ें- अयोध्या मंदिर संग्रहालय लाइसेंस करार पर स्टांप शुल्क में छूट संग्रहालय शुरू होने पर बैंक गारंटी वापस कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.