संवाददाता, अक्टूबर 11 -- यूपी के अयोध्या में पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के मजरे पगला भारी में गुरुवार की शाम मकान में विस्फोट में मरने वालों की संख्या छह हो गई। घटना के बाद मौके से मकान मालिक,उसके तीन बच्चों समेत पांच का शव बरामद हुआ था। मलबा हटाने के दौरान देर रात एक और धमाका हुआ, जिसमें एक घायल हुआ है। शुक्रवार को लापता युवती वंदना का शव मलबे में दबा मिला है। गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव निवासी राम कुमार उर्फ़ पारसनाथ उर्फ़ पप्पू गुप्ता के घर में जोरदार धमाका हुआ था, जिससे मकान जमींदोज हो गया था। मौके पर मकान मालिक राम कुमार गुप्ता के अलावा इनकी बेटी ईशी ,बेटा लव व यश के साथ घर में मौजूद मजदूर बीकापुर क्षेत्र के लुफ्ताबाद बछौली गांव के मजरे जानकीपुर निवासी राम सजीवन निषाद (40) की मौत हुई थी। जबकि राम कुमार की साली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.