मथुरा, फरवरी 24 -- बनारस और अयोध्या की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन को भी विकास के लिए स्पेशल पैकेज मिलने का रास्ता जल्द खुलने जा रहा है। इसके लिए नगर विकास संबंधी संसदीय समिति की टीम जल्द यहां सर्वे के लिए आ सकती है। सांसद हेमामालिनी ने संसद के एनेक्सी स्थिति मीटिंग हॉल में समिति की बैठक में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया, ताकि मथुरा-वृंदावन नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु-पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। बताते चलें कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन को पिछले वर्ष भी स्पेशल पैकेज और फंड के रूप में कुछ भी नहीं मिला था। इसके चलते यहां के वाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं तक आबादी के अनुरूप उपलब्ध कराने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। मथुरा में पिछले वर्ष 9.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.