अयोध्या फैसले के सिद्धांतों से कैसे भोजशाला में खुला मंदिर निर्माण का रास्ता? श्रद्धालुओं ने शुरू की पूजा
धार, मई 16 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा धार में विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर घोषित किए जाने के फैसले से हिन्दू समुदाय में भारी खुशी है। हाईकोर्ट के फैसले के अगले दिन शनिवार को यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और वे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। फूल-मालाएं लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित इस स्मारक में सरस्वती वंदना और मंत्रोच्चार करते देखा गया। इन्हीं श्रद्धालुओं में से एक गोकुल नागर ने कहा, ''हमने यह दिन देखने के लिए कई साल संघर्ष किया है। हम बहुत खुश हैं कि अब हम हर दिन भोजशाला में पूजा-अर्चना कर सकेंगे, जबकि पहले हमें केवल मंगलवार को इसका मौका मिलता था।'' एक अन्य श्रद्धालु संजय ने बताया कि वह वाग्देवी की एक तस्वीर को भोजशाला में स्थापित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.